- Hindi News
- डिप्टी कलेक्टर शांडिल्य होंगे साजा एसडीएम
डिप्टी कलेक्टर शांडिल्य होंगे साजा एसडीएम
बेमेतरा|कलेक्टर डॉ.बसवराजु एस. ने डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य को एसडीएम साजा नियुक्त किया है। एसडीएम साजा संयुक्त कलेक्टर पशुपति प्रधान को जिला कार्यालय में संलग्न किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य को एसडीएम साजा, तहसील साजा, बेरला थानखम्हरिया के समस्त अपील, पुनर्विलाकन, पंचायत अधिनियम राज 1994 एवं विविध प्रकरणों का निराकरण। ट्रस्ट प्रकरणों का निराकरण, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी साजा, भू-अर्जन अधिकारी अनुभाग साजा,त सक्षम अधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, दांडिक अनुविभाग साजा थाना क्षेत्रों के धारा 97,98,107-116, 110,133,145, 146 के तहत दांडिक प्रकरणों का निपटारा करेंगे।