चुनाव आचार संहिता के कारण धरना स्थगित
बेमेतरा|छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मीसंघ जिला बेमेतरा के ब्लॉक साजा, बेरला, नवागढ़, बेमेतरा में 9 दिसंबर को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। बेमेतरा शिक्षाकर्मी संघ जिला अध्यक्ष विजय डेहरे, ब्लाक अध्यक्ष युवराज सिंह ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा ने उन्हें जानकारी दी है कि चुनाव आचार संहिता के कारण धारा 144 लागू है। तो शिक्षाकर्मियों को धरना ज्ञापन की अनुमति नहीं दी जाती। जिसके कारण पुरे जिले का धरना कार्यक्रम स्थगित किया गया।