सहस्त्रबाहु जयंती पर निकाली कलश यात्रा
जायसवालधर्मशाला में छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज ने सोमवार को भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाई। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया गया। पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी वक्ताओं ने सामाजिक एकता, समरसता विकास के लिए आह्वान किया।
कार्यक्रम को अध्यक्ष डामन लाल सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धनुष राम जायसवाल, मदन लाल सिन्हा मंडलेश्वर बेरला, राजेश जायसवाल मंडलेश्वर साजा, मनहरण सिन्हा मंडलेश्वर खम्हरिया सांसद ताम्रध्वज साहू के बतौर प्रतिनिधि आशीष छाबड़ा ने अपने विचार रखे। तहसील महिला मंच के सदस्य नंदकुमारी, लता जायसवाल, राधा सिन्हा, यामिनी, दुलारी एवं नेहा जायसवाल का सम्मान किया गया। समाज को दशा दिशा देने वाले वरिष्ठजनों को चंदन लगाकर श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम के समापन पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। संचालन स्थानीय मंडलेश्वर वीरेंद्र जायसवाल आभार प्रदर्शन नरसिंह जायसवाल ने किया। सामाजिक पदाधिकारी सूरज सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अभिभुत सामाजिक लोगों ने इसी तरह के कार्यक्रम साल में एक बार करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में जिलेभर के सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।