पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में गूंजा मिले सुर मेरा तुम्हारा

स्कूल में गूंजा मिले सुर मेरा तुम्हारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्षिकोत्सव में देशभक्ति और छत्तीसगढ़ी गीतों की दी प्रस्तुति

स्वामीनारायणगुरुकुल विद्यालय का तीसरा वार्षिकोत्सव में सालभर मनाए जाने वाले त्योहारों पर आधारित गीत नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। छात्र-छात्राओं ने तांडव, होली, गणपति, कृष्णजन्माष्टमी, डांडिया नृत्य किया। दीपोत्सव का स्वागत आतिशबाजी के साथ दीया डांस के साथ छात्रों ने किया।

दर्शन कोचर ग्रुप ने देशभक्ति गीत मिले सुर मेरा तुम्हारा संगीत के साथ प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया। कलेक्टर ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा है कि वे अपने पूर्व के विद्यालय में पहुंच गए हैं। वहां भी ऐसे ही स्वामीजी होते थे और छात्रावास में अध्ययन कर रहा था। बच्चों का कार्यक्रम देखते-देखते वे अपना विद्यार्थी जीवन याद कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता ललित सिंघानिया ने की। मौके पर प्राचार्य श्रीरामकृष्णमूर्ति, शुकवल्लभदास स्वामी, संभव जैन, नैतिक पटेल, प्रशांत माहेश्वरी ने किया।

गुरुकुल विद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत हुए विजेता प्रतिभागी।

वािर्षकोत्सव