पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय दल ने किया फसल का निरीक्षण

केंद्रीय दल ने किया फसल का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|जिले मेकेंद्रीय दल डॉ बीएन सिंह राष्ट्रीय सलाहकार रा.खा.सु.मी. का भ्रमण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सलाहकार बीएन सिंह 100 हे. क्लस्टर चना फसल प्रदर्शन के निरीक्षण के लिए बेमेतरा जिले में गुरुवार को आगमन हुआ।

योजना अंतर्गत किसानों से परिचर्चा के लिए ग्राम जीया विकासखंड बेमेतरा में किसान राजकुमार, महाराज, ग्राम डुंडा मे राजा सिंह, गौकरण के फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण किया गया। डॉक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए फसलों के उत्पादन में वृद्धि के लिए विस्तार से जानकारी दी। ग्राम भेड़नी के किसान भागीरथी, कुंवर सिंह के कृषि यंत्र में 40 हजार रुपए अनुदान से प्राप्त थ्रेशर का निरीक्षण करते हुए किसानों से परिचर्चा की गई। परिचर्चा में सिंह ने किसान से यंत्र का उपयोग स्वयं के लिए एवं अन्य किसानों को किराए पर उपलब्ध कराने की सलाह दी। जिससे किसानों के आर्थिक स्तर में वृद्धि होगी। सिंह के साथ उपसंचालक कृषि बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी बेमेतरा, वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी बेरला एवं मैदानी अमला उपस्थित रहे।