पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथिन मुक्त बनाने छात्रों की रैली

पॉलीथिन मुक्त बनाने छात्रों की रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्यावरणचेतना विकास अभियान के तहत बीईओ एवं बीआरसी के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने बेरला ब्लॉक में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को पॉलीथिन निर्मित कैरीबैग का उपयोग नहीं करने, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत सप्ताह भर विकासखंड के स्कूलों में निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। तहसील कार्यालय मैदान से तहसीलदार एमआर जंघेल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बच्चों ने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का नारा लगाया। जगह-जगह पोस्टर चिपकाया और दुकानदारों से चर्चा की। लोगों को भी समझाया। उनको पर्यावरण स्वच्छता के पर्चे भी बांटे। रैली का समापन बाजार चौक पर हुआ। यहां पर आमसभा हुई। जिसमें स्वच्छता अभियान पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम स्थल पर स्कूली बच्चों के द्वारा निर्मित पोस्टर का प्रदर्शन भी किया गया। बच्चों के पर्यावरण चेतना विकास कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला यातायात प्रभारी सुनीता यादव, भास्कर प्रतिनिधि मनोज जैन, बीईओ एचके गंगबेर, बीआरसी दिग्विजय सिंह केशरी, बीएसी विकेश यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं पॉलीथिन के दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक, प्रधान पाठक, प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं अन्य लोग उपस्थित थे।

निबंध लेखन में विभांशु प्रथम

प्रतियोगितामें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। निबंध लेखन में पूर्व माध्य विभाग से प्रथम विभांशु साहू भिलौरी द्वितीय ईशा अतरगढ़ी, तृतीय गौरव कुमार साहू सरदा, हायर सेकंडरी विभाग से प्रथम भावना वर्मा कुसमी, द्वितीय आरती खुड़मुड़ा, तृतीय विमल चंद, पोस्टर निर्माण में पूर्व माध्य विभाग से प्रथम ज्योति नायक गाडामोर, द्वितीय प्रीति साहू नेवनारा, तृतीय वर्षा कंडरका, हायर सेकंडरी विभाग से प्रथम लीलाधर बारले खुड़मुड़ा, द्वितीय तारकेश्वर कुमार साहू कुसमी, तृतीय चोवाराम बेरला को भास्कर प्रतिनिधि मनोज जैन के सौजन्य से पुरस्कार वितरण किया गया। प्रतिभागी सभी बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रकेश चालिसा ने किया।

रैली निकालने के बाद छात्र-छात्राएं शिक्षक नो पॉलीथिन का संकल्प लिया।

विजेता को पुरस्कृत किया गया।