पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के प्राचार्यों का प्रशिक्षण आज से

जिले के प्राचार्यों का प्रशिक्षण आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत हर साल यू-डाईस कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इसके तहत सभी सरकारी और प्राइवेट हाई हायर सेकंडरी स्कूलों की समस्त शैक्षणिक जानकारी एकत्र की जाती है। सत्र 2014-15 के लिए यू-डाईस प्रपत्र संधारण के संबंध में जिला स्तर पर 17 18 सितंबर को प्रशिक्षण रखा गया है। जिसमें 17 को बेमेतरा बेरला ब्लॉक और 18 सितंबर को साजा नवागढ़ ब्लॉक के स्कूलों के प्राचार्य शामिल होंगे। प्रशिक्षण विकासखंड स्रोत केंद्र बेमेतरा में रखा गया है।