पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तबादले के बाद भी जमे हैं पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर, विभाग ने साधी चुप्पी

तबादले के बाद भी जमे हैं पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर, विभाग ने साधी चुप्पी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागढ़/बेरला|तबादला केबाद भी जमे सब इंजीनियर सागर साहू बेरला ब्लॉक के मलाईदार कार्यों का देखरेख करेंगे। पीडब्ल्यूडी में उच्च अफसर के आदेश को गंभीरता से नहीं लेने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

यह बात बेमेतरा संभाग में आए उस पत्र से हो गया, जिसमें 15 अप्रैल 2013 को तत्कालीन ईई विजय भतपहरी ने बेरला क्षेत्र के सब इंजीनियर सागर साहू को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सीई कार्यालय में संलग्न किया था। 17 माह बाद तक आदेश का पालन नहीं किया। अब ईई केके गुप्ता उच्च अफसरों के मौखिक निर्देश का हवाला देकर बताया कि जिस कार्य के लिए सागर साहू को रायपुर संलग्न किया था वह काम समाप्त हो गया है। संलग्नीकरण समाप्त मान लिया गया है। इस संबंध में कोई पत्र आया या लिखा गया इस प्रश्न का जवाब गुप्ता नहीं दे सके।

आंदोलन करेंगे

अभाविपके प्रदेश पदाधिकारी रोहित महेश्वरी ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अफसर-कर्मचारी फर्जी पते पर मुख्यालय दर्शाते हैं। एक ही सब इंजीनियर से अधिक काम एवं संभाग में इंजीनियरों की अधिकता सहित विभाग की मनमानी पर लगाम नहीं लगा तो हम आंदोलन करेंगे।