सुरहोली में रामलीला शुरू
बेरला|ग्राम सुरहोलीमें श्री गणेश रामलीला मंडली की 50वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को रामलीला प्रतियोगिता शुरू हुई। स्पर्धा 4 अक्टूबर तक चलेगी। रात में रामलीला का मंचन हो रहा है। दिन में नवदुर्गा उत्सव समिति ने श्रीमद् भागवत महायज्ञ रखा है। ग्रामीण प्रहलाद वर्मा ने बताया कि प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय 4001 तृतीय 3001 रुपए रखा गया है।