- Hindi News
- पुलिस िवभाग ने समारोह आयोजित कर एसडीओपी की दी विदाई
पुलिस िवभाग ने समारोह आयोजित कर एसडीओपी की दी विदाई
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
पुलिसविभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीओपी तारकेश्वर पटेल का विदाई और नए आए एसडीओपी महेश्वर नाग का स्वागत किया।
न्यायाधीश यूएस मिश्रा, आदित्य जोशी, एसडीएम रणबीर शर्मा ने एसडीओपी तारकेश्वर पटेल के कार्यशैली की तारीफ की। अधिवक्ता राजेश तिवारी, बीएमओ डा अनिल पशीने, टीआई भावेश साव, नरहरपुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा तारकेश्वर पटेल हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। नरोत्तम चौहान ने कहा श्री पटेल स्वच्छ छवि के होनहार अधिकारी हैं यहां उनका कार्यकाल भी अच्छा रहा।
इस दौरान तारकेश्वर पटेल को थाना स्टाफ के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पद भार ग्रहण करते नए एसडीओपी महेश्वर नाग ने कहा वे भी पूर्व एसडीओपी तारकेश्वर पटेल की भांति कार्य करने कोशिश करेंगे। जिसमें नगर क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा की। तारकेश्वर पटेल ने कहा आप सबका अच्छा सहयोग रहा। मुझे पता ही नहीं चला कि 3 साल कैसे बीत गया। लेकिन ये सरकारी प्रक्रिया है हमें जाना हैं। मुझे इतना सम्मान देने के लिए मैं सबका आभारी हूं। कार्यक्रम में थाना परिवार, अधिवक्ता चंद्रप्रकाश कटझरे, अशोक शर्मा, लाभचंद जैन, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
भानुप्रतापपुर. समारोह आयोजित कर एसडीओपी की दी विदाई।