छात्रों ने की गांव की सफाई
भानुप्रतापपुर | महर्षिवाल्मिकी महाविद्यालय भानुप्रतापपुर के एनएसएस के छात्र छात्राओं का शिविर ग्राम चबेला में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान रासेयो छात्रों द्वारा गांव की गली, हैंडपंप के आसपास की साफ सफाई की जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी एसएन डेहरिया ने बताया यहां 10 दिसंबर से शिविर लगाया गया है। पहले और दूसरे दिन स्वच्छता के लिए युवा थीम के तहत गांव में साफ सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।