छात्रों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
भानुप्रतापपुर | प्राथमिकएवं माध्यमिक शाला ईरागांव के छात्र छात्राओं का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला के 38 एवं माध्यमिक शाला के 50 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आरबीएसके टीम में डा प्रीति इजारदार, डा धनंजय साहू, महेश्वरी साहू एवं फरीदा कुरैशी सम्मिलित थे। जांच में प्रधान पाठक एसबी बोहरा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, रमेश दरपटटी, शैल गढ़पाले एवं सुखीराम कोरेटी का सहयोग सराहनीय रहा।