ईरागांव में लगा रासेयो शिविर
भानुप्रतापपुर | ग्रामईरागांव में शाउमावि भानुप्रतापपुर के बालिका ईकाई राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन 10 से 16 दिसंबर तक किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रमुख एवं गणमान्य नागरिकों ध्वजारोहण कर किया गया। स्वच्छता के लिए युवा थीम का पालन करते हुए निर्धारित समयावधि एवं समय विभाग चक्र अनुसार 7 दिवसीय शिविर में बालिकाएं अपना सहयोग प्रदान कर रहे है। इस आयोजन में वन विभाग, कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग भी प्रतिदिन अपनी योजनाओं से अवगत कराएंगे। प्राचार्य पीआर भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी इरशाद बोहरा के निर्देशन में शिविर संचालित किया जा रहा है।