- Hindi News
- वार्डों की लाटरी ने बिगाड़े कई संभावित उम्मीदवारों के गणित
वार्डों की लाटरी ने बिगाड़े कई संभावित उम्मीदवारों के गणित
जिलेकी दो नगर पंचायत अंतागढ़ तथा भानुप्रतापपुर के वार्डो के आरक्षण की कार्रवाई गुरुवार को जिला पंचायत में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर अलरमेल मंगई डी ने कुछ वार्डो का रोस्टर से तो कुछ वार्डो का लाटरी सिस्टम से आरक्षण तय किया। वार्डो के आरक्षण के दौरान वार्डो की वर्तमान स्थिति में फेरबदल होने के कारण कई उम्मीदवारों का गणित भी बिगड़ गया। अब इन नगर पंचायत के भावी पार्षद अपने लिए उपयुक्त वार्ड की तलाश में जुट गए हैं।
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर में 15 वार्ड हैं। वार्ड क्रमांक 3 शंकरनगर को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 और 15 को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया। वार्ड क्रमांक 2, 4, 6 और 14 को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग के लिए 1, 5, 10, 11, 12 और 13 को आरक्षित किया गया है। महिला वर्ग में अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 2 और अनारक्षित वर्ग के लिए 1, 5 और 12 को आरक्षित किया गया है। अंतागढ़ नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 मिनीमाता वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 15, 2, 5, 3, 6 और 4 को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 01, 11, 12 और 14 तथा अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7, 9, 11 और 13 को आरक्षित किया गया है। महिला वर्ग में अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 6, 4 और 15 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 14 और अनारक्षित वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 7 तथा 9 को आरक्षित किया गया। आरक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एमएल सिरदार, एसडीएम भानुप्रतापपुर रणबीर शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कांकेर प्रकाश सर्वे, तहसीलदार भानुप्रतापपुर ओम प्रकाश दुबे, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष पवन कौशिक, सीएमओ कांकेर जेबीएस चौहान, सीएमओ अंतागढ़ मोइन अली खान, सीएमओ भानुप्रतापपुर सुभाष दीक्षित सहित अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर के लोग उपस्थित थे।
कांकेर. लाटरी सिस्टम से भानुप्रतापपुर तथा अंतागढ़ नपं के वार्डो का आरक्षण करती कलेक्टर अलरमेल मंगई डी।