- Hindi News
- फेंसिंग की घटिया कांक्रीट में पड़ी दरारें
फेंसिंग की घटिया कांक्रीट में पड़ी दरारें
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
हरिहरछत्तीसगढ़ योजना के तहत क्षेत्र में फेंसिंग कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा इस कार्य में घोर लापरवाही के साथ धांधली की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तो पोल को बिना कांक्रीट किए लगा दिया गया। शिकायत के बाद पोल के ऊपर भाग में कांक्रीट कर दिया गया। कांक्रीट भी इतना घटिया किया गया है की अभी से कांक्रीट में दरारें गई है।
ग्रामीणों ने दावा किया है कि काम इतना घटिया किया गया है की पोल कुछ ही दिनों में गिर जाएंगे तथा वहां लगाए गए पौधे नष्ट हो जाएंगे और शासन की लाखों रुपए बर्बाद होंगे। पौधारोपण कार्य बारिश के समय कराने का प्रावधान है लेकिन जिम्मेदार विभाग बारिश के अंतिम दिनों में अभी तक फेंसिंग कार्य पूरा नहीं कराया गया है। काम पुरा होने के बाद जब पौधे लगाए जाएंगे तब तक बारिश समाप्त हो जाएगी तथा पौधे मर जाएंगे।
निगम द्वारा जो कार्य कराया जा रहा है वह भी बेहद घटिया स्तर का है। विभाग ने पहले तो लकड़ी के पोल को मात्र गड्ढा खोदकर खड़े कर दिया। भास्कर ने मामला उजागर किया तो ऊपर से सीमेंट का घेल डाल दिया गया। फिर भास्कर ने उजागर किया तो अब बिनी मिट्टी खोदे ऊपर से दिखाने के लिए कांक्रीट कर दिया गया।
ऊपर से जो कांक्रीट किया गया है वह पोल को मजबूती प्रदान नहीं कर पाएगा तथा पोल कुछ ही दिनों में गिर जाएंगे। पोल के गिरने के साथ फेंसिंग बर्बाद हो जाएगी तथा वहां लगाए गए पौधे सुरक्षा के अभाव में दम तोड़ देंगे।
गीले कांक्रीट में तार खींच देने से आई दरार
^फेसिंगपोल में कांक्रीट कराकर मजबूत किया जा रहा है। कांक्रीट गीला था तथा इसी दौरान तार खींचकर लगाने से उसमें दरार रही है। ठेकेदार को कांक्रीट सूखने के बाद तार लगाने कहा जाएगा।” सीआरपोयाम, रेंजर,वन विकास निगम, दुर्गूकोंदल
भानुप्रतापपुर. पौधारोपण के लिए लगाए जा रहे पोल के कांक्रीट में अभी से दरारें।