लगाया टेली मेडिसीन कैंप
भानुप्रतापपुर | सीमासुरक्षा बल 87वीं बटालियन मुल्ला ने गुरूवार को ग्राम चौगेल में टेली मेडिसीन कैंप लगाया। शिविर का शुभारंभ अवसर पर सरपंच परदेशीन बाई, मीडिल स्कुल चौगेल प्रधान पाठिका पुष्पा तिवारी उपस्थित थे। बीएसएफ के सीएमओ डा आरएन मांझी ने कुल 76 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा दी। समादेष्टा अनंत सिंह ने कहा मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ साथ लोगों को कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्र में मूलभूत सुविधा की कमी है उसे भी प्रशासन के समक्ष रखकर हल करने का प्रयास किया जाएगा। आगे भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाएगा।