पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगह जगह माता की प्रतिमाएं बैठीं

जगह-जगह माता की प्रतिमाएं बैठीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर/ दुर्गूकोंदल | शारदीयनवरात्र में देवी मंदिरों में एवं जगह जगह माता की प्रतिमा स्थापित की गई। मां दंतेश्वरी बांसला में श्रद्वालुओं के मनोकामना ज्योति तेल के 813 और घी के 283 प्रज्वलित किए गए। आसपास के गांव चिचगांव, फरसकोट, घोठा, मुल्ला, नारायणपुर के शीतला मंदिरों में तेल एवं घी के मनोकामना ज्योति कलश स्थापना किया गया है। नगर के आरईएस कालोनी, बंसत नगर, नयापारा, संजयपारा, तहसीलपारा, सालिहापारा में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दुर्गूकोंदल पल्लामाड़ी बंजारी माता मंदिर में 728 तेल और 59 घी के मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की गई है। साथ ही नवज्योति दुर्गा उत्सव समिति रंगमच एवं नव जागृति सेवा समिति थानापारा में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।