किल्लेकोड़ा मंडली रामधुनी में अव्वल
भानुप्रतापपुर | ग्रामजनकपुर में राज्य स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जनकपुर जय मां शीतला समिति ने 24 घंटे का राज्य स्तरीय रामधुनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छग के ख्याति प्राप्त रामधुनी पार्टियों ने झांकियों के माध्यम से रामकथा का वाचन किया। प्रथम स्थान जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली किल्लेकोड़ा, द्वितीय जय शिरोमणी श्रवण गाथा रामधुनी मंडली भण्डारीटोला, तृतीय जय मां दंतेश्वरी रामधुनी मंडली डौंडी, चतुर्थ शिवम रामधुनी मंडली भिमदो, पंचम जय मां सरस्वती रामधुनी पार्टी कोटागांव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में सतीश उयके, सोमेश टेकाम, भुनेश्वर मंडावी, कृष्ण कुमार तारम, बीरसाय तेेता, सेवाराम सलाम, देवनाथ सोनवानी, श्रवण तारम, रत्तीराम सलाम, जेठूराम, उत्तम तारम, नरेश कोरेटी, जागेश्वर मंडावी, भारत सलाम, अनिल सलाम, बुधेश सलाम, रामसाय मंडावी एवं ग्रामवासियों का योगदान रहा।