छात्रा ने की आत्महत्या
भानुप्रतापपुर | ग्रामदाबकट्टा की नाबालिग 16 वर्षीय लड़की महेश्वरी पिता हिरूराम कांगे ने 23 सितंबर की शाम अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता हिरूराम ने बताया किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। लड़की स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर परेशान थी। वह चिचगांव हाईस्कुल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांचकर रही है। चिचगांव हाईस्कुल प्रभारी प्राचार्य एसएस कोमरे ने बताया कि छात्रा महेश्वरी की छात्रवृति का आनलाइन पंजीयन सितंबर के पहले सप्ताह में हो चुका है, स्कूल से किसी प्रकार की प्रमाण पत्र की मांग नहीं की गई थी।