पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेसिंग के लिए पोल लगाने के काम में गड़बड़ी

फेसिंग के लिए पोल लगाने के काम में गड़बड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

राज्यवन विकास निगम बेखौफ होकर पौधारोपण के लिए फेंसिंग तार के लकड़ी का पोल लगाने में गड़बड़ी की जा रही है। लोगों का कहना है कि बार बार शिकायत के बाद भी गुणवत्ताहीन कार्य करवाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा पोल लगाने के काम में एक गलती को छुपाने दूसरी तथा दूसरी को छुपाने तीसरी इसी प्रकार लगातार किया जा रहा है, लेकिन काम को दुरूस्त नहीं किया जा रहा है।

केंवटी से दुर्गूकोंदल सड़क किनारे लकड़ी के पोल लगाए जा रहे हैं जिनमें फेंसिंग कर फलदार, छायादार पौधे लगाए जाएंगे। जो काम किया जा रहा है उसे देखकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पोल लगाने में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। नियमानुसार क्रांकीटीकरण नहीं किया गया जिसकी शिकायत करने पर ऊपर से सीमेंट का घोल लगाकर छुपाने का प्रयास किया गया। फिर शिकायत हुई तो विभाग ने लीपापोती शुरू कर गड़े हुए पोल से नीचे की थोड़ी से मिट्टी हटाकर इसमें क्रांकीट किया, पूरा कांक्रीट नहीं किया।

फेंसिंग लगाने का काम कर रहे मजदूर गणपत, गौतम, नरेश, हरिशचंद्र, दीपक, प्रमेश, दिनेश, किरण ने शिकायत की है कि हम यहां आसपास के गांव से काम करने आते हैं पर हमें मजदूरी कम दी जाती है 150 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाता है। दूसरे जगह जाने से अधिक रोजी मिलता पर वर्तमान में क्वांर नवरात्र चल रहा है इस समय दूसरे जगह और कोई काम नहीं मिलता है। जिससे हम मजबूरी में यहां काम करते हैं।

रुपए बर्बाद, परिणाम कुछ नहीं

राज्यवन विकास निगम द्वारा 2012 में एनएमडीसी के सहयोग से सड़क किनारे फलदार, छायादार पौधारोपण देखरेख के अभाव में बर्बाद हो गया। टूटे पोल, फेंसिंग गायब, पौधे नजर नहीं आते हैं और इन पौधों का अभी देखरेख, खाद, दवाई, मजदूरी के नाम पर रूपए हर साल पानी की तरह बहाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

जल्दीबाजीमें हुआ क्रांकीट कराएंगे

^सड़ककिनारे फेंसिंग कर मिश्रित पौधे लगाए जा रहे हैं। जल्दबाजी के कारण लकड़ी के पोल लगाने गड्ढा खोद कर मिट्टी डाल दी गई थी पर अब मिट्टी को निकालकर क्रांकीट किया जा रहा है। मजदूर रोजी के हिसाब से नहीं लगे हैं काम को ठेके में दिया गया है।” सीआरपोयाम, रेंजर,दुर्गूकोंदल

दुर्गूकोंदल. पौधारोपणकार्य में किया जा रहा भ्रष्टाचार।