पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागौन लकड़ी छोड़कर भाग गए तस्कर

सागौन लकड़ी छोड़कर भाग गए तस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | वनपरिक्षेत्र अधिकारी एमएस मरकाम ने बताया कि अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना मिलने पर 23 सितंबर की रात्रि में टीम गश्त पर निकली थी। इसी दौरान उत्तामार के जंगल के पास पहुंचे थे, जहां लकड़ी तस्कर सागौन चिरान को साइकिल पर लेजा रहे थे। टीम को देखकर वे लोग साइकिल में रखे फारा छोडकर भाग खड़े हुए। मौके से 17 नग सागौन चिरान और 6 नग साइकिल बरामद की गई। लकड़ी की बाजार कीमत 40 हजार है। आरोपियों के खिलाफ 1927 के तहत धारा 33 के तहत कार्रवाई की गई है।