- Hindi News
- भाजपा ने अरुण तो कांग्रेस ने जितेंद्र पर लगाया दांव
भाजपा ने अरुण तो कांग्रेस ने जितेंद्र पर लगाया दांव
भानुप्रतापपुर में कांग्रेस से सुनील तो भाजपा से निखिल
अंतागढ़ में कांग्रेस भाजपा दोनों की बढ़ी मुश्किल
कांकेर नगर पालिका परिषद के लिए कांग्रेस ने जितेंद्र सिंह ठाकुर को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है जबकि भाजपा ने रात 8 बजे अरूण कौशिक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है नामों की घोषणा के बाद दोनों ही पार्टी में टिकट हासिल करने से चूके उम्मीदवार नाराज दिखे। टिकट नहीं मिलने से विद्रोह की आग दोनों ही पार्टी में बराबर लगी हुई है। इसे बुझाने पार्टी प्रत्याशी दोनों जुटे हुए हैं। नामों की घोषणा के बाद कहीं पटाखे फूटे तो कहीं मिठाइयां बांटी गई।
दोनों ही पार्टी में जमीन से जुड़े कुछ उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने पर अब वे बगावत करने की बात कह रहे हैं। बगावती तेवर दिखा रहे उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद ही साफ होगा कि वे वाकई उन्हें अनदेखा करने का सबक पार्टी को देंगे या फिर अपना दिल रखने ऐसा कह रहे हैं।
नामों की घोषणा होने के बाद शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें टिकट प्राप्त करने वाले और टिकट से वंचित दौड़ में शामिल सभी उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से कुछ ने अपनी नाराजगी जाहिर की तो कुछ कार्यालय के बाहर अलग अलग खेमे में जारी सूची को लेकर ही चर्चा करते रहे। पार्टी ने कार्यालय में अनुशासन की घुट्टी पिला सभी को मना लिया।
चारामामें कांग्रेस ने सुमित्रा तो भाजपा ने उतारा सुनिती को : आमदिनों में अपने पदाधिकारियों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाला चारामा नगर पंचायत में शेषपेज 18 पर
टिकटवितरण की संभावित सूची जारी होने के बाद भी कोई हलचल नहीं है। यहां कांग्रेस से वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज की प|ी सुमित्रा नागराज को तथा भाजपा से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमृत देवांगन की प|ी सुनिति देवांगन को संभावित प्रत्याशी बताया गया है। चारामा में अध्यक्ष का पद महिला ओबीसी के लिए आरक्षित होने के कारण दावेदारों की संख्या कम होना बताया जा रहा है जिससे यहां बगावत के हालात नहीं बने हैं।
अंतागढ़ नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस भाजपा दोनों के उम्मीदवारों के बगावती तेवर देख मुश्किलें बढ़ गई है।भाजपा ने अमल नरवास को तथा कांग्रेस ने संजय ध्रुव को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद दोनों पार्टी में खेमेबाजी और ब