शिविर में 432 नि:शक्तों को उपकरण वितरित
कांकेर. जिलेके भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम संबलपुर में आयोजित नि:शक्त्जन शिविर का शुभारंभ विधायक मनोज मण्डावी ने किया। कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने शिविर में नि:शक्तों को मिष्ठान वितरण किया। कलेक्टर ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को नि:शक्तों को पूर्ण रूप विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया। इस अवसर पर उन्होंने कांकेर विकासखंड के ग्राम कोदाभाठ के नि:शक्तजन 40 वर्षीय हेमनाथ साहू को ट्राईसायकिल प्रदान किया। संबलपुर के देव्याशं बाजपेई का इलाज हेतु सहायता देने और स्वस्थ जीवन जीने का भरोसा दिलाया।
शिविर में कुल 432 नि:शक्तों का पंजीयन किया गया जिसमें 15-ट्राईसायकिल, 3-श्रवण यंत्र, एक-ब्लाइंड स्टीक, 9-बैसाखी, 03-ऋण प्रकरण, पेंशन योजना -04, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 365 को नि:शक्तप्रमाण पत्र, व्यापार एवं उद्योग के एक ऋण प्रकरण, कौशल विकास-18, अंत्यावसायी-06, कृषि-28, जनधन योजना-23 और 30 आधार कार्ड से लाभान्वित हुए। शिविर में जनपद अध्यक्ष बिरेश ठाकुर, जिला जनपद सदस्य पार्वती बघेल, जनपद सदस्य लक्ष्मी संचेती, रामबाई गोटा, संबलपुर सरपंच कृष्णा टेकाम, एसडीएम भानुप्रतापपुर रणबीर शर्मा, तहसीलदार जीआर महिलाने, महाप्रबंधक उद्योग आरके जपथापी, उपसंचालक पंचायत दिलीप कुमार कुर्रे, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कांकेर. शिविर में 432 नि:शक्तों को सहायक उपकरण वितरित।