- Hindi News
- भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के धरना पंडाल में कच्चे परिवहन संघ ने की तोड़फोड़
भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के धरना पंडाल में कच्चे परिवहन संघ ने की तोड़फोड़
भानुप्रतापपुर परिवहन संघ द्वारा चौथे दिन लगातार माइंस प्रांगण में पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। आज दोपहर कच्चे परिवहन संघ के कुछ लोग अचानक धरनास्थल पहुंचे और पंडाल में तोडफ़ोड़ कर दिया और राशन सामाग्री को भी फेंक दिया।
जिससे दोनों संघों के सदस्यों के बीच झूमाझटकी भी हुई जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सिद्धु ने बताया वे शांतिपूर्वक अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे और उनकी मांग माइंस प्रबंधन से है पर कच्चे परिवहन संघ के कुछ लोग अचानक आकर तोडफ़ोड़ कर दिया और यह सब माइंस प्रबंधन के इशारे पर हुआ है। इसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई जाएगी। इधर कच्चे परिवहन संघ के सदस्यों ने भी काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीआई भावेश साव ने बताया भानुप्रतापपुर और कच्चे चौकी में दोनों ओर काउंटर रिपोर्ट दर्ज हुआ है। आगे की जांच की जा रही है।
संघमतदान का करेगी बहिष्कार : भानुप्रतापपुरपरिवहन संघ के अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सिद्धु ने कहा वे शांति पूर्वक धरना कर रहे थे पर प्रबंधन द्वारा कच्चे परिवहन संघ के साथ आपस में विवाद करवाना चाहती है। उनकी मांग पुरी नहीं हुई तो नगरीय निकाय चुनाव में संघ से जुड़े लगभग ढाई हजार मतदाता है जो मतदान का बहिष्कार करेंगे। इसके अलावा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भानुप्रतापपुर. भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के धरना पंडाल में कच्चे परिवहन संघ ने की तोड़फोड़।