- Hindi News
- छह माह से नेटवर्क ही नहीं है, लोग हुए त्रस्त
छह माह से नेटवर्क ही नहीं है, लोग हुए त्रस्त
भास्कर न्यूज| भानुप्रतापपुर/ चिचगांव
ग्रामचिचगांव में पिछले 6 माह से बीएसएनएल का नेटवर्क खराब पड़ा है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है। आलम यह है कि यदि अपात काल में संजीवनी या माहतारी एक्सप्रेस को बुलाना हो तो ग्रामीणों को फोन करने नेटवर्क वाले क्षेत्र या भानुप्रतापपुर के करीब जाकर काल करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार बीएसएनएल कार्यालय मे की लेकिन आज तक व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया। उपभोक्ता हरेश चक्रधारी, सुमन कोला, श्याम दरपटटी, बिहारी निषाद, शशि उयके, संजय गावड़े, लोकेश पटेल, रंजन पटेल, बिरेद्र नेताम, गोपाल पटेल, कृतन पटेल ने बताया कई बार समस्या को लेकर बीएसएनएल कार्यालय भानुप्रतापपुर में मौखिक और लिखित शिकायत की गई है। आफिस में बताया जाता है कि कार्ड खराब हुआ है। कार्ड के लिए जगदलपुर कार्यालय में सूचना दी गई है। वहां से कार्ड आते ही लगा दिया जाएगा। लेकिन 6 माह हो गया अबतक कार्ड नहीं पहुंचा। स्थिति यह है कि ग्रामीणों को किसी से बात करना होता है तो उसे गांव से 8 किमी दूर भानुप्रतापपुर आना पड़ा है। इससे आर्थिक मानसिक परेशानी होती है।
चिचगांव के अलावा रानवाही, कुल्हाड़कट्टा, घोठा, कोर्रामपारा, दाबकट्टा, मरदेल के ग्रामीण भी इसी नेटवर्क से सेवा ले रहे थे जिन्हें भीअब परेशान होना पड़ रहा है। हरेश चक्रधारी ने बताया चिचगांव की एक गर्भवती महिला को कुछ दिनों पहले प्रसव पीड़ा हुई। महिला का प्रसव कराने उसे भानुप्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र लाने की जरूरत थी लेकिन महतारी या संजीवनी को काल करने नेटवर्क नहीं था। इसके लिए परिजनों को भानुप्रतापपुर के करीब आना। जिसके बाद वाहन की व्यवस्था की गई।
^कार्ड के लिए जगदलपुर बीएसएनएल आफिस में सूचना दी गई है। कार्ड आते ही लगा दिया जाएगा। कार्ड के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। एसएसमरकाम, डीईदूर संचार विभाग भानुप्रतापपुर