स्वास्थ्य शिविर में 358 मरीज लाभान्वित
भानुप्रतापपुर | ग्रामसंबलपुर में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक निशुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 358 मरीजों को उपचार कर निशुल्क दवा दी गई। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा एमपी सिंह चौहान ने बताया आयोजित शिविर में आए लोगों और मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई औषधीय पौधों की भी जानकारी दी गई साथ ही इसके उपयोग के बारे में बताया गया। शिविर में प्रमुख रूप से वात रोग सर्दी, खांसी, चर्मरोग के मरीज अधिक पहुंचे। शिविर में होम्योपैथिक डा आरएन तंबोली, डा पीसी जैन, पंथराम मंडावी, अशवन कोमरे, केसरी प्रधान आदि उपस्थित थे।