- Hindi News
- प्रेमिका की मिली लाश, प्रेमी की तलाश जारी
प्रेमिका की मिली लाश, प्रेमी की तलाश जारी
भास्कर न्यूज . भानुप्रतापपुर
संबलपुर-चवेला मार्ग में चवेला नदी पर बने एनीकट के पास एक कालेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की गई। छात्रा के मुंह से छाग निकल रहा था। पुल पर छात्रा की स्कूटी पाई गई और साथ ही वहां छात्रा के अलावा एक जोड़ी युवक के चप्पल भी पाए गए हैं। जिसे पूरा मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। क्षेत्र से एक युवक भी लापता है जिससे युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। शुरू में प्रेमी की लाश देखे जाने की बात कही गई। लेकिन लाश बाद में गायब होने से मामला संदेहास्पद हो गया है। इधर छात्रा के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो युवक के परिजन उसे तलाश करने में लगे हैं।
संबलपुर निवासी भारती उर्फ दीपा 20 वर्ष पिता शांतिलाल बढिय़ा का शव शनिवार सुबह नदी के किनारे पाया गया। सुबह रेत परिवहन करने पहुंचे मजदूरों ने लाश को देखा। जिसके बाद यह खबर आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गई तथा तरह तरह की चर्चा होने लगी। भारती भानुप्रतापपुर कालेज में हिंदी साहित्य की छात्रा थी। छात्रा के परिजनों ने बताया भारती घर से 11 सितंबर को दोपहर 3 बजे अपनी मां से बैंक जाने की बात कह कर निकली थी। जिसके बाद से वह घर वापस नहींं पहुंची। परिजनों ने आस पास खोज बीन की पर कोई पता नही चला। शुक्रवार को सुबह उसकी स्कूटी चवेला पुल के पास खड़ी पाई गई। स्कूटी के पास दो जोड़ी चप्पल मिला जिसमें एक छात्रा की और एक युवक की थी। स्कूटी में कुछ पैसा भी था। लेकिन स्कूटी की चाबी नहीं थी और परिजनों ने घर से चाबी लेकर स्कूटी को घर ले आए। आस पास नदी किनारे खोज बीन भी की गई। परिजनों ने बताया छात्रा जब घर से निकली थी तो मोबाइल, एटीएम कार्ड भी लेकर गई थी जो अबतक नहींं मिला है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। घटना स्थल पर किसी तरह का अन्य सामान आदि का नही मिलने तथा मृतका के मुंह से झाग निकलने के कारण मामला काफी संदेहास्पद हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते जगदलपुर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाई गई।
कहांकई युवक की लाश : इसघटना के बाद सुबह से शाम तक तीन बार पुलिस को नदी के आस पास एक और युवक के लाश मिलने की खबर मिली। लेकिन पुलिस ने रात 8 बजे तक अन्य कोई शव की बरामद नहीं की है। देर शाम शव का पंचनामा करवा कर शव परीक्षण हेतु भानुप्रतापपुर लाया गया। जहां शव परीक्षण बाद परिजनों को सौंप दिया गय