पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियरों ने किया जूनियरों का कालेज में स्वागत

सीनियरों ने किया जूनियरों का कालेज में स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. शासकीयमहर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय में शुक्रवार को जूनियर विद्यार्थियों के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते प्राचार्य अरूण कुमार व्ही ने कहा नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश मिलने पर गर्व महसूस करना चाहिए। केवल कालेज आना और बिना कक्षा में पढ़े लौट जाना कालेज आना नहीं कहा जाएगा। उन्हें कॉलेज पढ़ने के उद्देश्य से आना चाहिए। विद्यार्थियों को कक्षा से विशेष लगाव रखना चाहिए। आज प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसके लिए टेक्नालॉजी का सहारा लेना चाहिए। महाविद्यालय में इस संबंध में विशेष प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नए विद्यार्थियों ने परिचय के साथ अपने सांस्कृतिक हुनर भी दिखाए। कइयों ने केवल परिचय दिया तो कइयों ने परिचय के साथ गाने चुटकुले भी सुनाए। लोकेश टांडिया को बेहतर परफार्मेंस के लिए मिस्टर फ्रेशर का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में दीक्षा, भूमिका, सुजीत, क्षमा, सुरजू, अनिल, खिलेंद्र, सोनाली सहित करीब 130 जूनियरों ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालन श्रीदाम ढाली, कंचन पनपालिया ने किया। आयोजन में पुष्पांजलि, गौरी, मयंक, पायल, कीर्तन, प्रेमसिंह, कमलेश्वरी, वरूण, धनेश्वरी, अंजुलता, झरना इत्यादि का सक्रिय सहयोग रहा।