- Hindi News
- लाश गायब होने का संदेह, मामला बना संदेहास्पद
लाश गायब होने का संदेह, मामला बना संदेहास्पद
भानुप्रतापपुर | चवेलानदी में प्रेमिका की लाश मिलने के साथ प्रेमी की लाश गायब होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। प्रेमिका की लाश शनिवार को मिली है, लेकिन एक मछुवारे ने दावा किया है कि एक दिन पहले शुक्रवार को उसने प्र्रेमिका समेत प्रेमी की लाश देखी थी। इसके साथ नदी में पाए गए लाश घसीटने के निशान तथा प्रेमिका की डूबने से मौत नहीं होने की सामने आई जानकारी ने मामले को और भी संदेहास्पद बना दी है।
पुलिस भी इसमें उलझ कर कर रह गई है कि आखिर युवक कहां है। जो युवक घटना के एक दिन पूर्व युवती के साथ देखा गया था। विदित हो कि शनिवार को चबेला नदी में संबलपुर निवासी 20 वर्षीय युवती भारती जैन की लाश बरामद की गई थी। इसके साथ चर्चा थी कि एक युवक की लाश भी मौके पर पड़ी थी जिसे एक मछवारे ने देखा था। पुलिस इस बिंदु को ध्यान में रख मछवारे तक पहुंची। पूछताछ में मछुवारे भिखारीराम निषाद ने बताया कि शुक्रवार को वह दोपहर 12 बजे चवेला नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान उसने पहले एक लड़के की लाश देखी। जिसके सिर पर गमछा बंधा हुआ था।
इसके कुछ दूरी पर एक युवती की लाश देखी थी। दो लाश देख कर वह डर गया और चुपचाप घर चला गया। पुलिस ने दूसरे दिन शनिवार को युवती की लाश नदी के किनारे से बरामद की। खबर मिलने पर एक बार फिर मछुवारा घटना स्थल पहुंचा। जहां लाश देख कर वह चौंक गया। पहली बार जब उसने युवती की लाश देखी थी तब उसके शरीर में गमछा नहीं था। लेकिन शनिवार को उसके सीने में एक गमछा बंधा हुआ था जो पहले युवक के शव में बंधा हुआ था। मछवारे के दावे ने पुलिस के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है।
शेषपेज 14 पर
युवतीकी लाश में मिले खरोंच के निशान तथा गमछे का फेर बदल होना भी कई संदेहों को जन्म दे रहा है।
डूबनेसे नहीं हुई मौत : मामलासंदेहास्पद होने के कारण युवती के शव दो महिला डाक्टर समेत दो डाक्टरों की टीम से पोस्ट मार्टम कराया गया शव के पोस्ट मार्टम के करने वाले डाक्टर अखिलेश ध्रुव ने अपने शार्ट ओपिनियम में बताया युवती की डूबने से मौत नहीं हुई। इसके कहीं भी लक्षण नहीं पाए गए हैं। लेकिन युवती के मुंह से झाग निकले का कारण अबतक अस्पष्ट है। यह जहर सेवन से है या किसी अन्य कारण से यह बताना मुश्किल है। इसके लिए शव के कुछ अंश को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पोस्ट रिर्पोट आने के बाद ही मौत का कारणों की जानकारी हो सकेगा।