- Hindi News
- गड़बड़ी करने बिना कंक्रीट किए लगा दिए पौधारोपण के सभी पोल
गड़बड़ी करने बिना कंक्रीट किए लगा दिए पौधारोपण के सभी पोल
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
वनविकास निगम ने सड़क किनारे मिश्रित पौधारोपण के लिए लकड़ी के खंबे लगाने का काम कराया है, शिकायत है कि यह काम बेहद गुणवत्ताहीन है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदारों ने कार्य में भ्रष्टाचार किया है। पोल में कांक्रीट तक नहीं कराया जा रहा है। केवल पोल के साथ गड्ढे के ऊपर ही सीमेंट की परत लगाई जा रही है जिससे देखने में ऐसा लगे की कांक्रीट किया गया है लेकिन वास्तव में नहीं किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ दिनों में पोल उखड़कर बाहर जाएंगे।
वन विकास निगम की तरफ से विनायकपुर डुवा सड़क मार्ग पर मिश्रित पौधे लगाने फेंसिंग तार के लिए पोल खड़े किए जा रहे हैं। पोल को लगाने सीमेंट का कांक्रीट नहीं किया जा रहा है। गड्ढा खोदकर पोल को मिट्टी डालकर केवल ऊपर में सीमेंट की परत लगाई जा रही है। यहां काम कर रहे मजदूर बिनेश, विनोद, देवनाथ अनिल कोर्राम तिलक कोर्राम ने बताया कि जैसे बताया गया है वैसे ही काम कर रहे हैं। मजदूर भी मानते हैं कि यह उखड़ जाएगा पर निर्देश के अनुसार काम करने की बात कहते है।
क्षेत्र में वन विकास निगम द्वारा एनएमडीसी के सहयोग से 2012 में सड़क किनारे फेंसिंग कर लाखों मिश्रित पौधे रोपण किया गया और करोड़ों रुपए हर साल पानी की तरह बहाया जा रहा है लेकिन भ्रष्टाचार के चलते पौधे एक्का दुक्का नजर आते हैं। यहां लगाए गए पौधे भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए।
शेषपेज 14 पर
सीमेंटपोल घटिया क्वालिटी का होने के चलते टूट चुके हैं। अब एक बार फिर दूसरे खाली सड़क किनारे के जगहों पर पौधा रोपण की तैयारी की जा रही है और इस बार सीमेंट पोल से मोह भंग हो गया है और डिपो से लकड़ी खरीदकर उपयोग किया जा रहा है।
बारिश समाप्त होने को है, कब लगाएंगे पौधे
बारिशलगभग समाप्त होने की ओर है और वन विकास निगम वर्तमान में पौधारोपण की तैयारी में लगा हुआ है। नियमानुसार बारिश के शुरू होने के साथ पौधे लगाना चाहिए ताकी बारिश समाप्त होने के पहले पौधे संभल जाएं। लापरवाही के चलते विभाग अभी पौधे लगाने की केवल तैयारी कर रहा है पौधे कब लगाए जाएंगे इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है।
मजदूरोंकी गलती है, सुधारी जाएगी
^पांचछह महीने से तैयारी की जा रही थी पर स्वीकृति नहीं मिली थी जिसकी वजह से देर हुई। आदेश मिलने पर कार्य शुरू किया गया है। पोल को कांक्रीट कर लगा