अधिकारी को नहीं हटाया तो आंदोलन
भानुप्रतापपुर | जनपदपंचायत भानुप्रतापपुर कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर रोजगार संघ ने दुख व्यक्त किया है। रोजगार सहायक संघ ब्लाक अध्यक्ष बलीराम कोरेचे, सचिव सुनाराम तेता ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम अधिकारी रोजगार सहायकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और प्रत्येक मजदूरी सामाग्री के लिए पैसा की मांग की जाती है। इस बात को लेकर संघ के सदस्यों ने मिलकर जिला पंचायत सीईओ, अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, मंत्रालय आदिवासी विकास शाखा में शिकायत की थी। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।