- Hindi News
- कत्लखाने ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा
कत्लखाने ले जाए जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
कच्चेसे ग्राम झिटाकाटोला जाने वाले मार्ग पर झिटाकाटोला पुल के पास 14 सितंबर की कत्लखाना ले जाए जा रहे मवेशियों से भरी एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा गया। ट्रक के रास्ते में खराब होने के कारण चालक परिचालक उसे वहीं छोड़ फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में ट्रक मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकरी के अनुसार झिटाकाटोला जाने वाले मार्ग पर बने पुल के पास सुबह गांव वालों ने एक ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा देखा। ट्रक के पास जाने पर जानकारी हुई कि उसमें 27 नग भैंस हैं। ग्रामीणों को माजरा समझने में देर नहीं लगी और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कच्चे पुलिस चौकी को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मवेशी और ट्रक को अपने कब्जे में लिया। जांच पड़ताल में पता चला कि ट्रक क्रमांक एचआर 37 बी 9045 जिसमें मवेशी ले जाए जा रहे थे उसका पटटा टूट जाने के कारण ट्रक सड़क किनारे जा फंसी।
सुबह तक ट्रक नहीं निकाल सकने के कारण चालक परिचालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात आरेापियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की। विदित हो मवेशियों के अवैध रूप से परिवहन को लेकर तस्करों पर पुलिस का दवाब बढ़ा है। जिसके चलते इन लोगों ने पुलिस ग्रामीणों से बचने अंदरूनी रास्तों को ढूंढ निकाला है। जिससे मवेशियों की तस्करी की जा रही है, लेकिन इसी रास्ते से गुजरने के कारण उक्त ट्रक का पट्टा टूट गया और वह पकड़ी गई।
ग्राम झिटकाटोला के पास गड्ढे में फंसी मवेशियों से भरी ट्रक।
भानुप्रतापपुर. ट्रकसे बरामद हुए मवेशी।