रतनजोत पेड़ों की बेरोकटोक धड़ल्ले से कटाई
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
कुछवर्ष पूर्व रतनजोत के बीज से डीजल बनाने की योजना बनाकर प्रदेश सरकार ने करोड़ों खर्च कर पौध रोपण किया, लेकिन रतनजोत के बीज से एक बूंद भी डीजल प्राप्त नहीं किया जा सका।
अब लोग इसके पेड़ की अंधाधुन कटाई कर रहे हैं। पता चला है कि वन विभाग भी अब इन्हें नहीं रोक रहा है। ग्राम बोगर से विनायकपुर जाने के मार्ग में रतनजोत पौधा का रोपण किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के द्वारा वहां लगे रतनजोत के पेड़ की अंधाधुंद कटाई की जा रही है। कटाई कर रहे किसानों ने बताया इसे काटकर बाउंडरी बनाएंगे। जिससे आवारा मवेशी से धनों को बचाया जा सके। इस कटाई को रोकने वाला कोई नहीं है। रतन जोत के पेड़ की कटाई नहीं रोकने से लगने लगा है कि शासन प्रशासन को इससे डीजल उत्पाद करना नहीं बल्कि करोडों रूपया खर्च करना था।
क्षेत्र का यह ऐसा पहला मामला नहीं है। यहां ऐसे ही कई जगहों पर रतन जोत के पेड़ की कटाई की जा रही है। जिसकी शिकायत मिलने के बावजूद वन विभाग उसे दर किनार कर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
जांच कराई जाएगी
^रतनजोतकी कटाई करने की सूचना मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसएसकंवर, डीएफओपूर्व भानुप्रतापपुर