पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक जीप में टक्कर, 1 मृत

ट्रक-जीप में टक्कर, 1 मृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर

संबलपुरमार्ग पर ट्रक एवं सवारी जीप में अपने सामने हुई टक्कर में चालक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर से भानुप्रतापपुर की ओर ट्रक रही थी। इसी दौरान संबलपुर की ओर जा रही जीप क्रमांक सीजी 4 बी 2606 विपरीत दिशा से रही ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर में जीप चालक मायाराम कोला निवासी तरहुल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। और जीप में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भानुप्रतापपुर अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जीप की गति काफी तेज थी जो घटना का कारण बनी। ट्रक क्रमांक सीजी 19 आरजे 1022 संबलपुर की बताई जा रही है। जीप आमागुहान की बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच दोनों वाहन एवं शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की खबर लगते ही मौके पर भाड़ी भीड़ जमा हो गई थी।