- Hindi News
- प्रेमी युवक हिरासत में पुलिस पूछताछ शुरू
प्रेमी युवक हिरासत में पुलिस पूछताछ शुरू
भानुप्रतापपुर | चबेलाएनीकट में युवती की लाश मिलने के मामले में प्रेमी युवक राकेश कोमरे को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर है पर फिलहाल पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। गत 11 सितंबर को लापता प्रेमी युगल में से युवती की लाश 13 सितंबर कोचबेला एनीकट में संदिग्धावस्था में लाश मिली थी। मौके से प्रेमी गायब हो गया था। 14 सितंबर को खबर मिली की प्रेमी जिंदा है और 13 सितंबर की रात कोंडरूज में ठहरा था इसके बाद गायब हो गया था। तब से पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। सूत्रों के अनुसार क्राइम बांच ने कांकेर में एक छात्रावास से पकड़ा है तथा और पूछताछ कर रही है।