विज्ञान गणित को दिया बढ़ावा
भानुप्रतापपुर | सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम संबलपुर संकुल केन्द्र में बांसला एवं संबलपुर संकुल द्वारा संयुक्त रूप से 17 सितंबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संबलपुर सरपंच कृष्णा टेकाम ने किया। दोनो संकुल से विज्ञान एवं गणित ओलम्पियाड में कुल 34 बच्चों ने भाग लिया।
गणित विज्ञान प्रतियोगिता में संकुल केन्द्र बांसला से प्रथम साधना माशा तुड़गे, द्वितीय दिलीप कुमार माशा बांसला, संकुल केन्द्र संबलपुर से प्रथम टिकेश्वरी माशा संबलपुर, द्वितीय श्याम सुंदर मंडावी माशा विनायकपुर रहे। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विकासखंड स्तरीय गणित, विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता को सफल बनाने संकुल समन्वयक विनय खैरखार, महेश मंडावी का योगदान रहा। इसी तरह से भानुप्रतापपुर संकुल में भी आयोजन किया गया जिसमें संकुल अंतर्गत घोड़ाबत्तर, नारायणपुर, पाण्डरपुरी, हासे भानुप्रतापपुर, कन्या माशा भानुप्रतापपुर, माशा संजयपारा स्कूलो के 20 बच्चों ने में भाग लिया। संकुल समन्वयक अशोक योगी एवं संकुल प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य विज्ञान में तत्कालिक वैज्ञानिक आश्यकता तथा गणित में ओलम्पियाड, मनोरंजन ज्ञान वर्धन है। इस अवसर पर गणित शिक्षक तीरथ दास एवं गिरवर कुलदीप तथा विज्ञान शिक्षक कुंती नेताम ललिता साहू उपस्थित थे। विकासखंड के 15 संकुल से दो-दो बच्चे चयनित किए जाएंगे तथा 19 सितंबर को ब्लाक स्तरीय गणित, विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ब्लाक स्तर से चयनित बच्चे जिला में भी भाग लेंगे।