- Hindi News
- टेस्टिंग हुई पर तीन साल में भी बिजली शुरू नहीं
टेस्टिंग हुई पर तीन साल में भी बिजली शुरू नहीं
दुर्गूकोंदल| शासनएक ओर जहां गांव, पारा, टोला में बिजली लगाने के दावे कर रही है जो अंदरूनी गांवों तक पहुंचने पर खोखले साबित हो रहे हैं। ग्राम जेपरा नयापारा में तीन वर्ष पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण के तहत ठेकेदार ने खंभा खड़ा किया विद्युत तार भी लगाए। बिजली सफलाई का एक दिन टेस्ट किया गया।
टेस्ट करने के बाद बिजली की सप्लाई देना बंद कर दिया गया तो आज तक बिजली शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण सनकुर दुग्गा, अनिल नरेटी, जगनाथ नरेटी, निर्मल नरेटी, हेमलाल उसेंडी ने बताया ठेकेदार द्वारा विद्युत लाइन तो जोड़ दिया गया लेकिन विभाग बिजली सप्लाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया ठेकेदार द्वारा बिजली चालू कराने के नाम खर्चा पानी, पैसे की मांग भी की गई जिसे नहीं दिया गया यही कारण है की बिजली सप्लाई नहीं की जा रही है। एसडीओ विधुत विभाग भानुप्रतापपुर को तीन बार लिखित में अवगत कराया गया, साथ ही लाईनमेन को मौखिक रूप से लाईन चालू करने कहा लेकिन उनकी मांग पूरी नही हो सकी।
^जेपरा के नयापारा में बिजली बंद के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पता लगाकर शीघ्र बिजली की समस्या दूर की जाएगी।” लोकेशकांगे, एईबिजली विभाग भानुप्रतापपुर