- Hindi News
- गुमराह करने गढ़ी कहानी हत्यारा निकला प्रेमी ही
गुमराह करने गढ़ी कहानी हत्यारा निकला प्रेमी ही
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर/कांकेर
एकतरफा़ प्रेम और सेक्स के शिकार प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड से सेक्स कर उसकी हत्या कर दी। शातिर प्रेमी ने हत्या के लिए भी ड्राइ एंड ड्राऊनिंग का तरीका अपनाया ताकि उस पर किसी प्रकार का शक ना हो। रेप और हत्या की वारदात के बाद प्रेमी ने अपने शरीर पर भी निशान बनाकर झूठी कहानी गढ़ ली। इसी के सहारे वह पुलिस को गुमराह करने लगा भी रहा, लेकिन पुलिसिया पूछताछ के सामने कातिल प्रेमी ने पूरा राज उगल दिया।
पुलिस के अनुसार मामला भानुप्रतापपुर थानांतर्गत चबेला नदी के एनीकट में पांच दिन पूर्व 13 सितंबर को मिली युवती की लाश से जुड़ा है। घटना के बाद से अचानक गायब हुआ युवक राजेश कोमरा पुलिस के शक के दायरे में गया और उसकी तलाश शुरू की। इसी बची 17 सितंबर को युवक कांकेर के एक छात्रावास में क्राइम ब्रांच के हाथ लगा और इसके साथ ही पूरे मामले का खुलासा हो गया। पूछताछ में आई जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया युवक राजेश कोमरा कुछ महीने पूर्व संबलपुर कपड़ा व्यवसायी के यहां काम करता था। इसी के चलते व्यवसायी की लड़की भारती बठिया से उसकी दोस्ती थी। भारती बठिया सिर्फ उसे एक फ्रेंड की तरह ही देखती थी लेकिन युवक उससे एक तरफा़ प्रेम करने लगा। साथ ही वह उससे सेक्स करने की भी इच्छा रखता था जिस बात से युवती अंजान थी।
कपड़ा का व्यवसाय होने के कारण युवती कई बार आसपास के गांव में वसूली करने भी जाती थी। इसके चलते युवक भी कभी कभी युवती के साथ जाया करता था। युवक ने बीच में युवती के यहां काम छोड़ दिया लेकिन कुछ दिन पूर्व से पुन: कार्य पर जाने लगा था। घटना के दिन 11 सितंबर दोपहर को घर से बैंक जाने युवती निकली थी। रास्ते में युवक भी उसे मिल गया जिसे वह साथ लेकर चली गई। इसी दौरान युवती ने युवक से कहा उसे जुनवानी किसी से रकम लेने जाना है। जिसके साथ युवक हो गया। जुनवानी में संबंधित व्यक्ति के नहीं मिलने पर दोनों लौटने लगे थे। इस दौरान अंधेरा हो गया। इसी का फायदा उठाते युवक ने युवती को बलात अपने साथ बांसला के जंगल में ले गया और शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच युवती से रेप किया।
घटना के बाद रात 8.30 बजे युवती ने अपने बहन के मोबाइल में मैसेज कर बताया राकेश ने उसका सब कुछ लुट लिया है और उसके साथ कुछ भी हो सकता है। इस बीच परिजन उसकी सहेली लगातार युवती से फोन कर बात करते र