झुलसने से महिला गंभीर
भानुप्रतापपुर | सुभाषपारानिवासी शिल्पा पति मनोज सरकार 19 वर्ष 60 से 70 प्रतिशत आग से जल गई। उसे गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। महिला ने बयान में बताया पूजा करते समय आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।