बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
भानुप्रतापपुर/केंवटी | तीनदिवसीय जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक शिशु मंदिर केंवटी के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसका आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिला कांकेर के 40 ग्राम के शिशु मंदिर के बच्चे सम्मिलित हुए। रात्रिकालीन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। उक्त जानकारी प्राचार्य सुश्री ज्योति ने दी।