पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधि मंडल मिला एसडीएम से

प्रतिनिधि मंडल मिला एसडीएम से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | छगशिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थ एसडीएम रणवीर शर्मा से सौजन्य भेंट की। शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष टीएस ठाकुर ने शिक्षक समुदाय की ओर से स्वागत किया। एसडीएम ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देना एक महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे सभी शिक्षकों को राष्ट्रहित, शिक्षाहित एवं छात्रहित में पूरी जिम्मेदारी से करना चाहिए। साथ ही आश्वासन दिया कि शिक्षकों से संबंधित कोई समस्या हो तो उसका निराकरण भी नियमानुसार किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में ब्लाक अध्यक्ष पारस उसेंडी, तहसील अध्यक्ष अरूण बघेल, एमएस कुंजाम, अशोक योगी, हरिसिंह उइके, जीआर नेताम, एचएल करंगा, रामप्रसाद उसेंडी, डीआर नाग आदि थे।