पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरटेक करते बस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, 4 घायल

ओवरटेक करते बस खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, 4 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर मार्ग में धनेलीकन्हार के निकट एक यात्री बस खड़ी ट्रक को ओवर टेक करते सामने से रही ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा टक्कर के चपेट में गया और पीछे बैठी एक युवती की मौत हो गई। जिसकी देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी। अन्य चार घायलों में एक गंभीर को रायपुर रेफर किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गई। हादसे की सूचना मिलते विधायक शंकर ध्रुवा घायलों से मिलने जिला अस्‍पताल पहुंचे। मृत युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे यात्रियों को लेकर हबीबा ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0486 भानुप्रतापपुर की ओर जा रही थी। धनेलीकन्हार के निकट बस चालक ने खड़ी ट्रक को ओव्हर टेक करने की कोशिश की। लेकिन जबतक सामने से रही ट्रक काफी करीब गई थी और बस का पिछला हिस्सा ट्रक की चपेट में गया। ट्रक बस के पिछले हिस्से को रगड़ते हुए पलट गई। बस में खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर बैठी महिला भारती मंडावी का दाहिना हाथ टक्कर में कट कर अलग हो गया। वहीं चालक साईड बैठी एक युवती की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही घायलों को लेने कांकेर से संजीवनी वाहन मौके पर पहुंची। कुछ घायलों धनेलीकन्हार अस्‍पताल ले जाया गया था जिन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। कांकेर लाए गए घायलों में एक कच्चे चौकी में पदस्थ आरक्षक हेमूराम कोमरा के सिर में गंभीर चोट आई हैं। जिसे रायपुर रेफर किया जा रहा है।

शेषपेज 20 पर



महिलाभारती मंडावी का इलाज कांकेर में चल रहा है। उसका पुत्र जीत मंडावी दो वर्ष के सिर में चोटें आई है। एक अन्य युवती भारती पिस्दा के भी सिर में चोटें आई है जिसका भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक वाहन को काफी तेज गति से चला रहा था। और दुर्घटना के बाद वह वाहन तड़पते हुए यात्रियों को मौके पर छोड़ भाग गया। एसआई यूके देशमुख ने बताया मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

मना किया था सफर करने

हादसेकी सूचना मिलते ही घायल महिला भारती मंडावी की कांकेर में रहने वाली मां कुमारी बाई अस्पताल पहुंची। उन्होंने बताया उसकी बेटी के पास किराए के लिए पैसे नहीं थे। जिसके चलते उसने यात्रा करने मना कर दिया थ। लेकिन शनिवार को उसका दामाद मनोज मंडावी तथा भ