पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्चे के मतदाताओं का नाम साल्हे पंचायत में

कच्चे के मतदाताओं का नाम साल्हे पंचायत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर. ग्रामपंचायत कच्चे के वार्ड क्रमांक 13 14 के मतदाताओं के नाम ग्राम पंचायत साल्हे में जुड़ जाने से वे परेशान हैं तथा शिकायत दर्ज कराने एसडीएम कार्यालय पहुंच आवेदन दिया।

कच्चे के हुमनलाल साहू, कमली यादव, उर्मिला पटेरिया, हीराबाई चिराम, कचरो बाई ने बताया वे वर्षों से ग्राम पंचायत कच्चे के निवासी हैं और मतदाता सूची में यही नाम था। अभी अचानक कच्चे पंचायत से नाम काटकर ग्राम पंचायत साल्हे के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कच्चे पंचायत में यथावत रखने की मांग की। हुमन लाल साहू ने कहा नाम काटकर साल्हे पंचायत में जोड़ने के पहले कोई सूचना नहीं दी गई।

भानुप्रतापपुर. कच्चे के मतदाताओं का नाम दूसरे गांव की मतदाता सूची में जुड़ गया जिसकी शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।