मेहतन से होगी लक्ष्य की प्राप्ति : मनोज
भानुप्रतापपुर | स्थानीयमहाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों को विधायक मनोज मंडावी ने शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होनेसाथ ही कहा मैं भी छात्र जीवन से ही राजनीति में आया हूं और मेरे साथ वाले कई लोग प्रशासनिक पद में सरकारी नौकरी में है। कड़ी मेहतन कर उसी दिशा में आगे बढ़ने से लक्ष्य की प्राप्ति होती है। विधायक ने कालेज के अतिरिक्त कक्ष के लिए 10 लाख रूपए और फर्नीचर देने की घोषणा किया। शपथ लेने वाले संघ पदाधिकारियों में अध्यक्ष भुनेश मंडावी, उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सचिव हेमलता कोला, सह सचिव शांतनु चौधरी सहित कक्षा प्रतिनिधियों उपस्थित थे। कार्यक्रम को पूर्णचंद पाढ़ी, र|ेश सिंह, वीरेंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य अरूण कुमार व्ही, महेंद्र जायसवाल, दीपक गजेंद्र, अशफाक रिजवी, पलाश मिश्रा, राजीव राठौर, देवलाल नरेटी, मोहसीन खान, रामलाल नरेटी सहित कालेज के विद्यार्थी मौजूद थे।