पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन संघ ने माइंस परिसर में दिया धरना

परिवहन संघ ने माइंस परिसर में दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | आरीडोंगरीमाइंस कच्चे में परिवहन विवाद के चलते शुक्रवार को भी भानुप्रतापपुर परिवहन संघ और कच्चे परिवहन संघ के बीच जमकर विवाद हुआ। विरोध के चलते परिवहन कार्य तीसरे दिन भी काम बंद रहा। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह सिद्धु ने बताया माइंस प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है जिसके चलते बार बार परिवहन में दिक्कत रही है। प्रबंधन परिवहन संघ को आपस में उलझाना चाहती है।

पूर्व मंप 23 जनवरी तक सहमति बनी थी इसके बाद आगे चर्चा होगी पर प्रबंधन द्वारा एकतरफा निर्णय लिया जाता है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को माइंस द्वारा 60 प्रतिशत परिवहन कार्य का काम दिया जाता है कच्चे परिवहन संघ को 20 प्रतिशत, ठेकेदार को 20 प्रतिशत काम दिया जाता है पर प्रबंधन के द्वारा अचानक फरमान जारी कर कहा गया है कि अब भानुप्रतापपुर परिवहन संघ 20 प्रतिशत, कच्चे 50 प्रतिशत और ठेकेदार के द्वारा 30 प्रतिशत परिवहन करेगा। विरोध के चलते संघ ने काम रोक दिया है। परिवहन संघ भानुप्रतापपुर माइंस परिसर में ही पंडाल लगाकर धरना दे रहा है और कहता है जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

भानुप्रतापपुर . परिवहन संघ ने माइंस परिसर में दिया धरना।