गांव की सफाई की
भानुप्रतापपुर | ग्रामचवेला में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा शिविर लगाया गया। गुरूवार को पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से शिविरार्थियों के सहयोग से गांव में 182 पशुओं का टीकाकरण किया गया एवं दो का बधियाकरण किया गया। डा सीएस मिश्रा, डा एमएस बघेल के द्वारा पशुपालन के तरीके और आय के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर प्रभारी एसएन डेहरिया ने बताया प्रतिदिन अलग अलग विषय पर व्याख्यान हो रहा है। शुक्रवार को चवेला के जैत खंभ के आसपास साफ सफाई की गई है। इसके साथ ग्रामीण महिलाओं द्वारा भी मिलकर साफ सफाई किया गया।