पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह बाद बाइक लूट के आरोपी गिरफ्तार

एक माह बाद बाइक लूट के आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानुप्रतापपुर | बाइकलूट मामले में पुलिस ने बाइक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 11 नवंबर का है। प्रार्थी झाड़ूराम वट्टी ग्राम राजपुर थाना नरहरपुर किसी निजी काम से भानुप्रतापपुर रहे थे तभी मरकाटोला के पास राजेश उयके पिता चमन ग्राम बाबूदबेना और बृजलाल कचलाम ग्राम धनोरा केशकाल हाल निवास बाबूदबेना द्वारा आगे जाने के लिए लिफ्ट मांगा। वट्टी ने कहा वह 3 सवारी नहीं चला सकता।

राजेश उयके बाइक चलाते हुए भानबेड़ा पहुंचे और कुड़ाल गांव में छोड़ने को कहा और बाइक घुमा दिया। इसके बाद प्रार्थी को वहीं नीचे उतार दिया और वहां से बाइक लेकर फरार हो गए थे। 11 नवंबर को मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया लूटकर भाग रहे दोनों आरोपी भी बारवीं के पास बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे तब से इनकी लगातार तलाश की जा रही थी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लूट की गई बाइक क्रमांक सीजी 19 बी 4920 को एक भानबेड़ा के तालाब के पानी में डुबाकर रखे थे उसे बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

भानुप्रतापपुर। बाइक लूट के मामले में दोनों आरोपी पकड़ाए।