क्रिकेट स्पर्धा 20 से
भानुप्रतापपुर | ग्रामतुड़गे में एसीसी क्रिकेट क्लब और ग्रामवासी के संयुक्त तत्वाधान में 20 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 11 हजार रुपए है। आयोजन समिति में संरक्षक अमृत संचेती, मंशाराम नेताम, सलाहकार कृष्णा टेकाम, अध्यक्ष पंकज नरेटी, उपाध्यक्ष योगेश, सचिव नवीन नेताम है। प्रवेश शुल्क 7 सौ रुपए है।