- Hindi News
- स्वीप प्लान के तहत निकाली रैली और बनाई मानव श्रृंखला
स्वीप प्लान के तहत निकाली रैली और बनाई मानव श्रृंखला
भास्कर न्यूज | भानुप्रतापपुर
स्वीपकार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत विशाल रैली शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानुप्रतापपुर से निकाली गई।
रैली में नगर के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ भानुप्रतापपुर महाविद्यालय और उच्चतर माध्यमिक शाला के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए। नगर पंचायत का चुनाव द्वितीय चरण में 31 दिसंबर को होना है। रैली हाईस्कूल मैदान से निकलकर नगर के प्रमुख चौराहों से होकर वापस हाईस्कूल में मानव श्रृंखला में परिवर्तित हुई। आज नगर पंचायत चुनाव के दौरान शत प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं में जागरूकता के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई। रैली को संबोधित करते एसडीएम रणबीर शर्मा ने कहा नगर के समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और निर्वाचन के इस महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर महापर्व के साक्षी बने।
इस बार चूंकि नई ईव्हीएम से चुनाव हो रहे प्रत्येक मतदाता को अध्यक्ष एवं पार्षद हेतु दो बटन दबाने होंगे इस हेतु निर्वाचन कार्यालय भानुप्रतापपुर में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। प्रत्येक वार्ड नगर के प्रमुख स्थानों में इसका प्रचार प्रसार करते हुए ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जाएगा और स्वीप का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार जीआर महिलाने, नायब तहसीलदार ओपी दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीएल देहारी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, मंडल प्रबंधक ओपी कौशिक, प्राचार्य अरूण कुमार व्ही, पीआर भारद्वाज, मास्टर ट्रेनर्स बीएस साहू, अरविंद डोंगरे, सीपी ठाकुर, नीलेश वर्मा, सदेसिंह कोमरे और अशोक ठाकुर के साथ अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।