- Hindi News
- भानुप्रतापपुर में भाजपा के बाद कांग्रेस में भी बगावत के स्वर
भानुप्रतापपुर में भाजपा के बाद कांग्रेस में भी बगावत के स्वर
भानुप्रतापपुर | नगरीयनिकाय चुनाव में कांग्रेस तथा भाजपा द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नाराज दावेदारों ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
भाजपा में जहां टिकट कटने से नाराज रामस्वरूप चौहान एवं र|ेश सिंह ने नामांकन फार्म लेकर बगावती तेवर अपनाया हुआ है। कांग्रेस में भी सुनील पाढ़ी को टिकट मिलने से अब बगावत के स्वर मुखर होने लगे हैं। कांग्रेस के विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी एवं वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद हेतु प्रबल दावेदार रहे अवध जैन ने अपना बगावती तेवर दिखाते पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है।
भाजपा के पार्षद के दावेदार अनिल नेताम ने भी बगावती सुर अपनाते निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं। फिलहाल प्रत्याशियों के समक्ष जनता के बीच वोट मांगने जाने से पहले इन बागियों को मनाने की बड़ी चुनौती है।